odisha news today
पीड़ित अधिकारियों में से एक अधिकारी देबाशीष महापात्र ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। सरकारी अधिकारी का बयान सीआरपीसी की धारा 161 के तहत दर्ज किया गया है। मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु पर सरकारी अधिकारियों से मारपीट का आरोप लगा है। मंत्री पर आरोप लगा है कि उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में ओडिशा सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मारपीट की है। साथ ही अधिकारियों को घायल कर दिया अब केंद्रीय मंत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
हालांकि विश्वेश्वर टुडू (Bisweshwar Tudu) नें अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। पीड़ित अधिकारियों में से एक अधिकारी देबाशीष महापात्र ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। सरकारी अधिकारी का बयान सीआरपीसी की धारा 161 के तहत दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, विश्वेश्वर टुडु (Bishweswar Tudu) जलशक्ति व आदिवासी मामलों के केंद्रीय राज्यमंत्री हैं. मंत्री ने जिला योजना बोर्ड के उप निदेशक अश्विनी मलिक और सहायक निदेशक देबाशीष मोहपात्रा को मयूरभंज जिले के बारीपाड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में एक समीक्षा बैठक के लिए बुलाया था. कहा जा रहा है कि दोनों अधिकारी सरकारी फाइल के साथ यहां नहीं आए थे, जिससे केद्रीय मंत्री नाराज हो गए. उन्होंने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया.
केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु पर सरकारी अधिकारी ने आरोप लगाया है कि समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने उन पर हमला किया मार कर उसका हाथ तोड़ दिया। अधिकारी के हाथ का बैंडेज कराया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मामला केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु के गृह नगर ओडिशा के बारीपदा का है। विश्वेश्वर टुडु केंद्र में आदिवासी मामलों के और जलशक्ति राज्य मंत्री हैं। वह मयूरभंज से बीजेपी के सांसद हैं और पिछले साल जुलाई में कैबिनेट पुनर्गठन के दौरान उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया था।
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 627 -
11/03/2024 629
FEATURED NEWS
POLITICS





LEAVE A COMMENT